फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खबर छपने के बाद चालू हुई बावन की बंद पड़ी पब्लिक हेल्थ यूनिट, जांचें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बावन। लंबे समय से बंद पड़ी पब्लिक हेल्थ यूनिट अमर उजाला में खबर छपने के बाद काम में आने लगी। तकरीबन 48 लाख रुपये की लागत से बनी पब्लिक हेल्थ यूनिट के ठप होने की खबर अमर उजाला ने 25 जून के अंक में प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर डीएम अनुनय झा ने बीपीएचयू की मरम्मत कराने के साथ ही संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। शनिवार से संचालन और जांच शुरू हो गईं।
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रांस्ट्रक्चर मिशन के तहत विकास खंड बावन में भी सीएचसी पर बीपीएचयू यूनिट स्थापित की गई है। भवन निर्माण पर 48 लाख रुपये खर्च करने के साथ ही आठ से 10 लाख रुपये जांच मशीनों पर भी खर्च किए गए। यूनिट पर बायोकेमेस्ट्री मशीन भी भेजी गई है। यूनिट बने एक साल हो गया, लेकिन संचालन नहीं हो रहा था। वहीं, देखरेख के अभाव में भवन भी खस्ताहाल होने लगा है। इसको लेकर ही अमर उजाला में 25 जून के अंक में खबर का प्रकाशन किया गया था।
जिलाधिकारी ने खबर का संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक पंकज मिश्रा से टूट-फूट के बारे में जानकारी और मरम्मत करने के लिए सामग्री भी भिजवा दी। इसके अलावा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का संचालन करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से यूनिट का सुचारू ढंग से संचालन हो गया है। यूनिट शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों या फिर जिला मुख्यालय भागना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन




पब्लिक हेल्थ यूनिट को समुचित संसाधनों से शुरू करा दिया गया है। यूनिट शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। मरम्मत कार्य भी जल्द करवा दिया जाएगा। -डॉ. पंकज मिश्रा, अधीक्षक, सीएचसी बावन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें