फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील का बदला मेन्यू

Tue, 30 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के मिड-डे मील के मीनू में एक बार फिर संशोधन कर दिया गया है। 15 जुलाई से विद्यालय के विद्यार्थियों को मिड-डे मील में चावल कोफ्ता के साथ-साथ अब दूध भी बच्चों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


नए मीनू के क्रियान्वयन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ज्ञात हो कि मिड-डे मील योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत मीनू चार्ट भी निर्धारित था।

जिसको शासन ने अब संशोधित कर दिया है। नए मीनू अनुसार सोमवार, को रोटी सब्जी जिसमें सोयाबीन और दाल बरी का प्रयोग किया जाएगा वह दी जाएगी। अब दलिया का वितरण मिड-डे मील में नहीं होगा। मंगलवार को सब्जी चावल अथवा सांभर चावल, बुधवार को कोफ्ता, चावल एवं 200 मिली दूध भी बच्चों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा अब कढ़ी-चावल व खीर नहीं मिलेगी। इसी तरह गुरुवार को रोटी सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार को तहरी जिसमें सोयाबीन पड़ी हो। शनिवार को चावल व सोयाबीन युक्त सब्जी दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने नए मीनू का लागू करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि नवीन मीनू 15 जुलाई से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें