फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मीटर खराब पर बदल नहीं रहे, मनमर्जी से भेज रहे बिल

Tue, 05 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 7794 उपभोक्ताओं के मीटर कई महीने से खराब हैं। बिजली विभाग इन्हें बदल नहीं रहा और मनमर्जी से बिल भेज रहा है। ज्यादातर उपभोक्ताओं के बिल ज्यादा आ रहे हैं जिन्हें ठीक कराने के लिए उन्हें उपकेंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में चार लाख 66 हजार 329 बिजली उपभोक्ता हैं। इन सभी की बिलिंग मीटर रीडिंग के अनुसार करने के निर्देश हैं। मगर जिले में अभी भी सात हजार 794 उपभोक्ताओं की बिलिंग बिना मीटर के की जा रही है। खराब मीटर होने पर भी बिजली बिल औसत के अनुसार जारी किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ता बिजली बिल सही कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। मगर उपभोक्ताओं के मीटर नहीं बदल पा रहे हैं।



कई बार विभाग के लगा चुके चक्कर

- शहर के आजाद नगर निवासी निहारिका देवी ने बताया कि उनका मीटर खराब है। इसके लिए एक माह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया था, मगर अभी तक मीटर बदला नहीं गया है। उनका औसत से बिल बना दिया गया, जो काफी अधिक है।
विज्ञापन




- शहर के प्रगति नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि डेढ़ माह से उनका मीटर खराब है। इसकी शिकायत विभाग को की गई थी और मीटर बदलने का प्रार्थना पत्र भी दिया गया, मगर फिर भी अभी तक मीटर बदला नहीं गया है।
विज्ञापन


इंसेट



इतने खराब मीटरों की हो रही औसत बिलिंग

विद्युत वितरण खंड प्रथम-1149



विद्युत वितरण खंड द्वितीय-889

विद्युत वितरण खंड संडीला-929



विद्युत वितरण खंड शाहाबाद-4827

इंसेट



इन्होंने मीटर बदलने के लिए दिया प्रार्थना पत्र

विद्युत वितरण खंड प्रथम-22



विद्युत वितरण खंड द्वितीय-30

विद्युत वितरण खंड संडीला-47



विद्युत वितरण खंड शाहाबाद-21

इनसेट



जिले में मीटर की कोई समस्या नहीं है। मीटर बदले जा रहे हैं। आईडीएफ वाले उपभोक्ताओं के यहां भी मीटर लगाने का काम किया जा रहा है।

- अमित राज चित्रवंशी, अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें