फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की पैमाइश कराई, अप्रैल से शुरु होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
फोटो-23- नहर पुल का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार मंगलम व मौजूद अन्य अधिकारी। संव? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। बघौली मार्ग स्थित जर्जर शारदा नहर पुल समेत अन्य दो पुलों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। अधीक्षण अभियंता समेत सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने माधौगंज शनिवार को पुल का निरीक्षण कर स्थिति देखी और पैमाइश कराई। बताया कि अप्रैल से पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बघौली मार्ग पर शारदा नहर पर बने पुल समेत ऐंचामऊ व अंटवा के पुल भी काफी जर्जर हो गए हैं। इनसे भारी वाहनों का गुजरना प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। हाल ही में सांसद जय प्रकाश व विधायक आशीष सिंह आशू ने पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों से वार्ता की थी और शासन को प्रस्ताव भिजवाया था।
जनप्रतिनिधियों की लगातार पैरवी के बाद शासन ने क्षेत्र के तीनों पुलों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। शनिवार को शारदा नहर प्रखंड उन्नाव के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार मंगलम, सहायक अभियंता रामनरेश गौतम, अपर अभियंता श्रीराम चौरसिया, सुशील कुमार ने जिलेदार मनोज कुमार व सींचपाल विकास गुप्ता के साथ पुल का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुुमार मंगलम ने बताया कि पुल निर्माण के लिए पर्याप्त बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें