फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 का आयोजन किया गया। इस दौरान कई युवाओं ने कलक्ट्रेट परिसर से स्टेडियम तक दौड़ लगाकर फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का जनमानस को संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया फिर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं को खुद स्वस्थ रहकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की अपील की। एसडीएम सदर दीक्षा जैन व सीओ सिटी विकास जायसवाल ने युवाओं को फिट रहने के लिए नियमित रूप
से व्यायाम करने को कहा। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने रोजाना खेल-कूद, व्यायाम एवं योग करने को कहा। रैली सोल्जर बोर्ड चौराहा, गांधी भवन , कंपनी बाग , शहीद स्मारक, पुलिस लाइन होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अश्वनी मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट रमेश वर्मा, स्काउट मास्टर डॉ. पंकज वर्मा सहित नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व स्काउट्स आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें