फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारे का झटका, 34 पर अटका

Tue, 28 Apr 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज ने एक बार फिर सोमवार को फिर थोड़ा कड़ा रुख अपना लिया है। जिससे पारे ने सोमवार को दो डिग्री बढ़त बना 34 डिग्री पर जगह बना ली। बहरहाल रविवार की अपेक्षा सोमवार का दिन थोड़ा गरम रहा।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मौसम थोड़ा गरम दिखा। सूरज में भी तपिश पहले दिन की अपेक्षा कुछ ज्यादा दिखी। जिसके बाद मौसम अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि जिले में 41 डिग्री पर पहुंच चुके पारे ने जहां लोगाें को बिलबिलाने पर मजबूर कर रखा था।

वहीं पिछले दो दिनों से जिलेवासी मौसम से राहत महसूस कर रहे थे। रविवार को पारा अधिकतम जहां 32 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम 20 डिग्री पर रहा, जबकि सोमवार को पारा दो डिग्री और ऊपर चढ़कर 34 पर अटका है। मौसम अभी और गरम होने की उम्मीद है। उसके बाद बारिश की संभावनाएं बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें