फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 42 डिग्री पर अटका, बढ़ी उमस

Tue, 12 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज के तेवर सोमवार को भी कम होते नजर नहीं आए। जिसके चलते तापमान जहां 42 डिग्री पर ही अटका रहा, वहीं तपती दोपहर में लोगों को सड़काें पर चलना दूभर रहा। इधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की संभावनाएं एक बार फिर से टलती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भी सुबह से ही बढ़े तापमान में भीषण गर्मी के अहसास से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। बढ़ी उमस व सूरज की आग फेंक रही किरणों से लोग परेशान नजर आए। यही नहीं भीषण गर्मी का अहसास लोगों को पसीना-पसीना कर गया। सूरज के कड़क तेवरों से बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल दिखे।

मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को भी तापमान अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कहा कि पहले मंगलवार को बारिश की संभावनाएं लग रही थीं, पर अब ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। अभी पारे के और चढ़ने की संभावनाएं हैं। जिसके बाद गर्मी और उमस से लोगों को बेहाल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें