फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर शिद्दत से याद आए प्रताप

Sun, 10 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कहीं गोष्ठी हुई तो कहीं रक्तदान शिविर लगाए गए। स्कूलों और संगठनों ने भी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। 
विज्ञापन


महाराणा प्रताप की 475वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेता मुकुल सिंह आशा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और जयंती पर पहली बार अवकाश किए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

नेता यूथ ब्रिगेड ने रक्तदान भी किया। जिला उपाध्यक्ष पारुल दीक्षित के नेतृत्व में मोहताज खाना में गरीबों को भोजन वितरित किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, प्रसंग त्रिवेदी, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


महोलिया शिवपार स्थित मथुराधाम सरस्वती शिशु मंदिर में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ संस्थापक नंद किशोर गुप्ता नंदू ने किया। डा. आसरे, डा. अनुज गुप्ता व डा. एमडी मिश्रा व वंदना द्वारा ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं।

स्कूल प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, श्रीकृष्ण शास्त्री, रमेश चंद्र गुप्ता, अंशिका वर्मा, पूनम राठौर व विपिन श्रीवास्तव मौजूद रहे। शिव विश्व कल्याण संस्थान के तत्वावधान में प्रदेश महामंत्री सुरनाथ अवस्थी खुनखुन के आवास पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।

वरिष्ठ सदस्य व कवि निशानाथ अवस्थी निशंकर की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने सारे सुखों का बलिदान कर दिया।

राम बहोरन  मिश्रा व राघवेंद्र प्रताप सिंह ने देशभक्ति गीत सुनाए। वरिष्ठ सदस्य व प्रदेश महामंत्री सहित अरविंद मिश्रा, राम औतार शर्मा, आरबी सिंह इटौली, उमेश शुक्ला, सोमेश्वर सिंह व जगदीश प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई ने नगर अध्यक्ष के आवास पर जयंती मनाई।

जिलाध्यक्ष सर्वाधार सिंह ने कहा कि ऐसे शूरवीर से प्रेरणा लेकर क्षत्रियों को देश सेवा करनी चाहिए। महामंत्री गोविंद सिंह, संजय सिंह गुड्डू, मनोज सिंह डही, अखिलेश सिंह, अभय प्रताप सिंह, राज कुमार सिंह, विनेाद कुमार सिंह व भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मोहल्ला प्रगति नगर चंदीपुरवा स्थितत सरस्वती गोपाल विद्यालय में प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर ने महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। सुमन भटनागर, शिक्षिक कीर्ति देवी पाल, जूली पांडेय, दीपिका अवस्थी, गीता राठौर व शिवानी बाजपेयी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें