धूप की तपिश और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन प्रभावित
हो रहा है। आलम यह है सुबह से ही धूप में निकलना दूभर हो रहा। दोपहर तक
सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मंगलवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़कर
31 पर पहुुंच गया, वहीं अधिकतम पारा 44.3 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया।
ज्ञात
हो कि विगत पांच सालों से मौसम बिगड़ता जा रहा है। एक ओर जहां तापमान बढ़
रहा है, वहीं बारिश कम होती जा रही। इसको लेकर मौसम वेधशाला के प्रभारी
जयशंकर प्र्रसाद भी चिंतित है। उनका कहना है कि मौसम का यह बदलाव अच्छे
संकेत नहीं दे रहा।
लगातार पेड़ों का कटान व वायु प्रदूषण इसकी प्रमुख वजह
मानी जा रही है। फिलहाल एक सप्ताह से लगातार चढ़ रहे पारे ने लोगों को घरों
से निकलना दूभर कर दिया। उधर, डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि मौसम के बदलाव को
देखते ही सड़क किनारे पौधरोपण जरूरी है।
इस संबंध में उन्होंने संबंधित
विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह सड़क के किनारे पौधे लगवाएं और उनकी
देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधान को सौंपे, जिससे पेड़ बड़े होकर
लोगों को छाया दे सके इससे चढ़ते तापमान में गिरावट आएगी।