सूरज ने अपने तेवर सोमवार को इतने कड़क कर दिए कि इस
सीजन के पिछले सारे रिकार्ड इसके सामने ठंडे हो गए। 44.5 डिग्री तापमान
पहुंचने से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, वहीं हर वर्ग व्याकुल हो उठा।
मौसम वैज्ञानिकाें की माने तो सोमवार का दिन अब तक का सबसे ज्यादा गरम दिन
रहा।
सोमवार को भी मौसम के तेवर सुबह से ही कड़क रहे, जिससे तेज धूप से
सोमवार को पारे का अधिकतम स्तर 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोग गर्मी
से परेशान रहे। इसके साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी लोगों को परेशान
किया। खास बात यह है कि झमाझम बारिश होने की उम्मीदें लगाए बैठे लोगों को
निराशा हाथ लग रही है।
पानी न बरसने से फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर
नहीं आ रही है। इस साल इस अवधि में अभी तक एक बार हल्की बारिश हुई है। पर
इसके बाद बारिश न होने तथा बादल न छाने का क्रम न चलने से अभी भी लोगों को
भीषण गर्मी तथा गर्म हवाओं की तपन से निजात नहीं मिल पा रही है।
अब लोग
गर्मी से राहत पाने के लिए झमाझम बारिश होेने की उम्मीदें लगा रहे हैं, पर
लोगों की यह उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही है। हर दिन बारिश की आस में निकल
रहा, पर बारिश तो नहीं होती और तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को
परेशान जरूर कर देते हैं।
लगातार गर्मी पड़ने के कारण अब लोग गर्मी से
उकताने लगे हैं, पर उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सूरज के
रिकार्ड तेवरों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सोमवार को मौसम का अधिकतम
तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड कि या गया।
मौसम
वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार का दिन इस सीजन का अब तक का
सबसे ज्यादा गरम दिन रहा। उधर, पछुआ हवाओं ने भी दोपहर में लोगों को
सड़क पर चलना तक दूभर कर दिया। इसके बाद आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
से चल रहीं हवाओं ने उमस व गरमी से लोगों को बेहाल कर दिया।