फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 41 पर, बिलबिलाए लोग

Fri, 24 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज के तेवर गुरुवार को और अधिक कड़े होते दिखाई दिए। अब तक सीजन में रिकार्ड पारा 41 डिग्री पहुंचते ही दोपहर में दुकानों के शटर जहां नीचे करने को दुकानदार मजबूर हो गए, वहीं पशु-पक्षी तक कहीं दुबक गए। बहरहाल आम जन मानस पूरी तरह से गरमी से जूझता नजर आया।
विज्ञापन


गुरुवार को भी तेज धूप से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने को बेताब रहा, जो 24 घंटे पूर्व बुधवार से तीन डिग्री अधिक रहा। ज्ञात हो कि बुधवार को पारा 38 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच पाया था, पर गुरुवार को अब तक के रिकार्ड तोड़ दिए। वहीं गर्म हवाओं ने भी अपनी गति बनाए रखी, जिससे भीषण गर्मी से लोग व्याकुल रहे।

सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते भीषण गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। जिससे सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। गर्मी से पसीना पसीना हो रहे लोगाें को शाम के समय में भी कोई खास राहत नहीं मिली। तेज धूप से बचने को लोगों ने अपने चेहरों को रुमाल एवं गमछों के अलावा कपड़ों के सहारे से बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि तेज धूप के कारण आज तापमान का अधिकतम स्तर 41 डिग्री तथा न्यूनतम स्तर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि गर्म हवाएं चलने के कारण वातावरण में उमस रही। उमस के चलते लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें