फोटो-18- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक देवेश के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। चांदपुर निवासी किशोर ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पचदेवरा थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी देवेश (17) पिता जगपाल के साथ खेती में हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि देवेश मानसिक रूप से बीमार था।
उसका इलाज शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार की शाम पांच बजे वह घर से बिना कुछ बताए निकला गया था। रात में जब वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई है। गांव से कुछ दूरी पर उसका शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष जब्बार खां ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से बात की है। देवेश मानसिक रूप से बीमार था। प्राथमिक जांच में खुदकुशी लग रही है।