फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा और गर्रा नदी का पानी चेतावनी बिंदु के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/पाली/पिहानी/हरियावां। पहाड़ों पर बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाली पानी से जिले में नदियों का पानी बढ़ना जारी है। गंगा और गर्रा नदी का पानी चेतावनी बिंदु पार कर गया है।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा नदी में राजघाट पर करीब 30 सेंटीमीटर बढ़ा है और गर्रा नदी में करीब 40 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। जिससे कटरी और कटियारी क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बन गई है। पाली क्षेत्र में गर्रा नदी के पानी से गांव जाने वाले दो मार्ग कट गए हैं, जबकि पिहानी में सई नदी के पानी से चमेलियाा मार्ग पर जलभराव है। जिससे आवागमन प्रभावित है।
पाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात से तेजी से गर्रा नदी का पानी बढ़ा है। जिससे गर्रा नदी किनारे बसे गावों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कहारकोला गावं के पास स्थित प्रेमनगर को जाने वाले मुख्य मार्ग और लिंक मार्ग दोनों कट गए हैं। प्रेमनगर के लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। मार्ग कटने से साइकिल, बाइक आदि वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। लोग पैदल ही खेतों के रास्ते से निकल रहे हैं। प्रेमनगर निवासी राजीव और शिवकिशोर ने बताया मार्ग कटने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने से कहारकोला, बाबरपुर, केवलपुर, धर्मपुर, बैजूपुर आदि गावं के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

पिहानी क्षेत्र में सई नदी का पानी इटारा पुल से उतर गया है। पुल के पास से ही गोशाला और चमेलिया होकर कस्बे के अंदर जाने वाले दोनों मार्ग अब तक पानी से डूबे हुए हैं। चमेलिया मार्ग के किनारे बसने वाले झोंपड़ी डूबी हुई हैं। प्रभावित परिवार सड़क किनारे और बाढ़ चौकी बाबा मैरिज लान में शरण लिए हैं। समाजसेवी जोगराज सिंह और प्रशासन ने व्यवस्था की है।
हरियावां क्षेत्र में शनिवार को पानी तीन इंच कम हुआ है, लेकिन हालत अभी खराब हैं। हरियावां,लंबईपुरवा, शाहपुर, पारा, रामनगर, जतुली गांव के किनारे अभी पानी बना हुआ है। एक सप्ताह से चिरैयाझाला और अहमदी गांव का संपर्क अभी भी कटा हुआ है। अहमदी निवासी वीरेंद्र, अमित, सर्वेश, राजेश, सोनू आदि लोगों ने बताया कि हरियावां, चिरैयाझाला मार्ग पर पानी होने के कारण महिला रक्षाबंधन का त्योहार भी नहीं मना पाईं। रिश्तेदारों भी नहीं आ पाए। क्षेत्रीय लेखपाल आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभावित परिवारों को चिह्नित कर रविवार को राहत सामग्री भेजी जाएगी। लंबईपुरवा के कई लोगों को राहत सामग्री नहीं मिली है।
बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासी पानी बढ़ने की दिक्कतों से आने वाली दुश्वारियों को लेकर सशंकित हैं। बिलग्राम एसडीएम एन राम ने शनिवार को स्टीमर से गंगा नदी में संभावित बाढ़ का जायजा लिया। बताया कि चिरंजूपुरवा गांव के निकट पानी भर रहा है। जिससे आबादी की ओर पानी बढ़ने की संभावना है।


हरिद्वार और नरौरा बैराज से गंगा नदी में छोड़ा गया 4.10 लाख क्यूसेक पानी :

हरदोई। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से जिले में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,05,730 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 3,05,041 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि गर्रा नदी में उत्तराखंड के नानकसागर बैराज से 1,360 क्यूसेक और पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 4,987 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा नदी का पानी राजघाट पर शुक्रवार की अपेक्षा करीब 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर से करीब 53 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है। जिससे कटरी क्षेत्र और गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका बन रही है। गर्रा नदी का पानी केंद्रीय जल आायोग की साइट सांडी में चेतावनी बिंदु 129.15 मीटर से 35 सेंटीमीटर ऊपर 129.50 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी में शाहजहांपुर के हुल्लापुर में अभी पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से नीचे हैं। रामगंगा नदी के पानी में भी 60 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है और पानी 135.75 मीटर पर आ गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें