फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिवाली के लिए अलर्ट मोड पर मेडिकल कॉलेज, इमरजेंसी में आरक्षित रहेंगे बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर की सबसे बड़ी स्वास्थ्य इकाई मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी में बेड आरक्षित करने के साथ जरूरी दवाइयों का स्टॉक कर लिया गया है। ड्यूटी चार्ट तैयार कर डॉक्टरों और स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, सीएमओ ने भी सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक और स्टाफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर दीपक लगाते और आतिशबाजी जलाते समय कई बार लोग झुलस जाते हैं। फूड प्वाइजनिंग के मामले भी आते हैं। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज और सीएचसी-पीएचसी में व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो चिकित्सकों समेत 12 स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ प्रत्येक पाली में लगाया गया है। 24 घंटे की तीन पालियाें में चिकित्सकों की राेस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।
ईएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में चिकित्सक और स्टाफ की ड्यूटी के साथ ही ट्राएज एरिया में बेड आरक्षित हैं। आवश्यकता पड़ने पर बेड बढ़ाए भी जाएंगे। प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई के निर्देश पर इमरजेंसी में दवाओं की आपूर्ति भी पूरी कर दी गई है। चिकित्सक भी ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश प्रभारी अधीक्षकों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन



अलर्ट पर रहेंगी एंबुलेंस

हरदोई। दिवाली पर 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या 47 और 102 एंबुलेंस की संख्या 48 है। सभी को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रोग्राम मैनेजर राज कपूर ने बताया कि 108 एंबुलेंस चिह्नित की गई हैं, विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी।


यहां करें संपर्क - मेडिकल कॉलेज कंट्रोल रूम

अनहोनी की आशंका पर यदि अस्पतालों में इलाज कराने में अड़चन आए तो मेडिकल काॅलेज कंट्रोल रूम में फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 05852351306 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें