फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिवाली पर घर लौटने की होड़ में बढ़े यात्री, अतिरिक्त बसों ने दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर घर आ रहे यात्रियों को रोडवेज परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। घर आने की होड़ में यात्रियों की संख्या दाे दिन में दोगुनी हो गई। इसके लिए बसों में भीड़ तो बढ़ी लेकिन अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली। स्थानीय रोडवेज बस अड्डे पर भी पर्याप्त बसें मौजूद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

धनतेरस से ही दूसरे प्रदेश व शहराें में रहने वाले लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया है। इस वजह से बसों में यात्रियों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। बता दें कि हरदोई डिपो से 211 बसें संचालित हो रही हैं। आम दिनों में वैसे तो यात्रियों की संख्या 40 से 41 हजार होती थी लेकिन त्योहार को देखते हुए एक दिन में धनतेरस वाले दिन 81 हजार यात्रियों ने सफर किया।
वहीं, छोटी दीपावली के दिन यह संख्या 90 हजार पार कर सकती है। घर पहुंचने की होड़ में बसों में यात्री तो बढ़े हैं लेकिन पर्याप्त बसे होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि परिक्षेत्र के अंतर्गत हरदोई, कन्नौज, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोला और लखीमपुर डिपो में कुल 1005 बसें संचालित हो रही हैं। इनके लिए पर्याप्त चालक और परिचालक हैं, साथ ही बसें भी पर्याप्त हैं।
विज्ञापन



जानकारी के लिए कर सकते हैं संपर्क
क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसका प्रभारी संजय जिंदल को बनाया गया है। साथ ही पर्यवेक्षण और संचालन के लिए हरदोई डिपों में तीन कर्मियों की नियुक्ति की गई है। वैभव रघुवंशी को 7985653490, कार्यवाहक केंद्र प्रभारी विनोद कुमार पांडेय को 9451314517 और आरके मौर्या को 9569386022 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें