हरदोई। इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को रविवार को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से उनके चेहरों पर चमक के साथ मुस्कान आ गई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि छात्रों में अनुशासन और सुनने की प्रतिभा होनी चाहिए।
एसपी ने समारोह में कहा कि विकास पूर्ण संसाधनों से ही नहीं होता, नियमों के परिपालन से भी होता है। सोशल मीडिया पर देश के बारे में फैलाई जा रही नकारात्मकता से सावधान रहें और उनका खंडन करें। आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे ने कहा कि संस्कारिक शिक्षा देना जरूरी है। आरआर कॉलेज की प्रबंधक कीर्ति सिंह ने कहा कि अपने माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करें।
स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज के प्रबंधक और स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में अच्छी सीख ग्रहण करने पर जोर दिया। राजेश सिंह चौहान, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी, आकांक्षा गुप्ता, आरआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह, शिवम सिंह, आशीष सिंह सोमवंशी, सुयश श्रीवास्तव, यशवर्धन सिंह, हृदयेश वर्धन सिंह, डॉ. रजनीश पाल व दीक्षा पाठक आदि मौजूद रहीं। संचालन श्याम त्रिवेदी ने किया।
इन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान :
समारोह में इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों अच्युत शुक्ला, दीपेंद्र कुमार सिंह, अखिल कुमार सिंह, अंश प्रताप सिंह, मोहम्मद अनस, साक्षी सिंह, श्रद्धा देवी, नितिन कुमार, गिरिराज, जयंती श्री मिश्रा, जाह्नवी सिंह, अवनीश कुमार, अनुभव सिंह, यशी गुप्ता, राशि गुप्ता, समीर मोहन, शशांक शेखर सिंह, अयान अंसारी, दिव्यांशी गुप्ता और अमित राज गौतम आदि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।