फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रतिष्ठानों की अवैध पार्किंग बने फुटपाथ, सड़क पर लगा रहता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मुख्य मार्गाें के किनारे बने फुटपाथ अवैध पार्किंग के कारण गायब हो गए हैं। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने फुटपाथ अवैध पार्किंग का अड्डा बने हुए हैं। लोग वाहन खड़े कर खरीदारी में व्यस्त हो जाते हैं और सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार भले ही सजगता बरत रहे हों, लेकिन नगरवासी खुद ही जागरूक नहीं हैं। शहर के बड़ा चौराहा से लेकर सिनेमा चौराहा तक सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे कर्मचारी तो लोगों को सलीके से वाहन लगाने और चलाने के निर्देश देते हैं, लेकिन प्रतिष्ठान मालिक फुटपाथ को अवैध पार्किंग का अड्डा बनाए हैं। निजी अस्पताल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और बैंक के बाहर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लगी रहती है। लोग फुटपाथ पर वाहन खड़ा कर खरीदारी में लग जाते हैं और सड़क पर जाम लग जाता है।

जिम्मेदारों की हीलाहवाली

दृश्य-1- सिनेमा चौराहा पर यातायात पुलिस ने ही नो पार्किंग जोन बना रखा है, लेकिन प्रतिष्ठान मालिकों ने वहां पर भी वाहनों के लिए पार्किंग बना रखी है। जिम्मेदारों की हीलाहवाली के चलते ऐसे लोगों पर तनिक भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


दृश्य-2- बड़ा चौराहा से सिनेमा चौराहा के मुख्य बाजार के मार्ग पर लोग इसी तरह से फुटपाथ पर वाहन खड़ा कर खरीदारी में व्यस्त हो जाते हैं और सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

वर्जन
वाहनों पर कार्रवाई तो उपसंभागीय परिवहन या यातायात विभाग को करना चाहिए, लेकिन दुकानों के आगे अवैध पार्किंग करने के लिए मालिकों को पहले समझाया जाएगा और नहीं मानेंगे तो नोटिस दी जाएगी।
विज्ञापन

रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें