भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के नरियाखेड़ा निवासी राजमिस्त्री की सड़क दुर्घटना में लखनऊ में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छह गया।
नरियाखेड़ा निवासी बैजनाथ यादव (37) राजमिस्त्री थे। इन दिनों लखनऊ में काम कर रहे थे। हर रोज गांव से लखनऊ आते-जाते थे। शनिवार की सुबह आठ बजे मैजिक से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के मुंशीखेड़ा के पास सड़क किनारे खड़ी ईंटा लदी ट्रैक्टर ट्राली से मैजिक टकरा गई।
इस हादसे में बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके चचेरा भाई राम शंकर यादव भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत बकवा के प्रधान हैं।