फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गिट्टी के ढेर में दबकर हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर गोपलिया गांव के पास डंपर का हेल्पर गिट्टी के ढेर में दब गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी माधौगंज ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के थाना मंगलपुर के हिसामा निवासी नितिन पांडेय डंपर चालक हैं। गोपलिया के पास चल रहे एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में डंपर से गिट्टी पलटी जा रही थी। डंपर का हेल्पर कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के नेपालपुर निवासी झल्लू (32) वहीं खड़ा था। गिट्टी गिरने से हेल्पर उसी में दब गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने गिट्टी हटाकर उसे निकाला और माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाॅक्टर लोकेश ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि सीएचसी की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें