फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा धीरा में सब्जी व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बेहटा धीरा निवासी श्यामलाल गुप्ता सब्जी व्यापारी है। मंगलवार शाम श्यामलाल और उसके पिता धनीराम सब्जी बेचने टोडरपुर बाजार गए थे। घर में श्यामलाल की पत्नी मंजू (30) बच्चों के साथ थी।
विज्ञापन

उसने घर में कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलने पर परिजन वापस घर पहुंचे। श्यामलाल के मुताबिक मंजू मानसिक रूप से परेशान थी और इसी के कारण उसने खुदकुशी की है। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें