फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजमतपुर में बुधवार दोपहर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष ने जेठानी और सास से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अजमतपुर निवासी छोटू दिल्ली में मजदूरी करता है। दो दिन पहले वह घर से वापस काम पर गया था। नौ वर्ष पहले उसकी शादी गणेशखेड़ा निवासी राम सिंह की पुत्री पूजा उर्फ मोना से हुई थी। उसके दो बच्चे आदर्श और ऋषि हैं। पूजा (28) बुधवार दोपहर जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। वहां से वापस आकर घर में उसका विवाद सास और जेठानी से हो गया।
उसने घर में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता राम सिंह निवासी गणेशखेड़ा थाना अतरौली परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। राम सिंह ने बताया कि सास और जेठानी आए दिन पूजा के साथ विवाद करते रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे परेशान होकर पूजा ने खुदकुशी कर ली। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि सास फूला पत्नी राधेलाल और जेठानी किरन पत्नी सर्वेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें