पिहानी। भाजपा अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश जनसेवा की अगुवाई में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आरक्षण की पूर्व की व्यवस्था बनए रखने की मांग की गई। इसके बाद हामिद अली इंटर कॉलेज परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक उमेश्वर प्रताप यादव को राष्ट्रपति के नाम पर संबोधित ज्ञापन सौंपा।
भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश जनसेवा, अशोक गौतम, भानु प्रताप सिंह, प्रेम चंद, मुकेश, संतोष कुमार, मोहम्मद सुहेल, कुलदीप, अमन, सुमित कुमार, पीयूष, आकाश, सोमनाथ सिंह, संजय व अभिजीत आदि ने अतिरिक्त प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि जब एससी एसटी को 22.5 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत व गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण सरकार द्वारा निर्धारित किया जा चुका है तो इसके बाद शेष बचे 40.5 प्रतिशत में किस वर्ग को लाभांवित किया जाना है। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में आरक्षण पर दिया गया फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।