फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला वैटगंज में शनिवार दोपहर विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना में पति से विवाद होने की बात सामने आ रही है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वैटगंज निवासी सुमित लखनऊ में मजदूरी करता है। ढाई साल पूर्व रद्धेपुरवा निवासी संध्या (25) के साथ उसकी शादी हुई थी। उसका एक वर्षीय बेटा है। सुमित ने बताया कि दो दिन पूर्व वह लखनऊ से घर आया था। शनिवार सुबह पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। सुमित ने पत्नी को डांट दिया। इससे नाराज होकर संध्या ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।
उसने खिड़की से झांक कर देखा तो संध्या का शव फंदे पर लटकता मिला। सुमित ने घटना की सूचना संध्या के पिता राकेश को दी। कुछ ही देर में राकेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। राकेश ने बताया कि बेटी के ससुराली उसे आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि उन्होंने हत्या कर बेटी का शव फांसी पर लटका दिया है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पति से विवाद की बात सामने आ रही है। मायके पक्ष के लोगों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें