फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी हैक कर मांगे जा रहे रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की आईडी हैक कर हैकर उनकी फेसबुक आईडी से जुड़े लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। लोगों के फोन आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के रेलवेगंज निवासी योगेश त्यागी जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनकी फेसबुक पर प्रांतीय अध्यक्ष जूनियर संघ के नाम से आईडी है। उन्हें शनिवार दोपहर बाद कुछ लोगों के फोन आने शुरू हुए कि ऐसी क्या जरूरत आई कि आप फेसबुक के मैसेंजर से रुपयों की मांग कर रहे हैं। जब उनको विश्वास नहीं हुआ तो लोगों ने स्क्रीन शाट भेजे। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है। आनलाइन 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि किसी उदयवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें