फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के सेवारामपुरवा गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत के पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अरवल थाना क्षेत्र के सेवारामपुरवा निवासी अरविंद की शादी दो साल पहले बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मक्कूपुरवा निवासी मकरंद की पुत्री अर्चना (21) के साथ हुई थी। मंगलवार को दोपहर में अर्चना का शव घर के अंदर पंखे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। मृतका के पिता मकरंद ने बताया कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज न देने पर मारपीट कर अर्चना की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर सीओ विनोद कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें