फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर में शनिवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




नयागांव मुबारकपुर निवासी आकाश की शादी 22 अप्रैल 2024 को टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़री निवासी लौंगश्री (25) से हुई थी। शनिवार दोपहर परिजन खेत में गेहूं की कटाई के लिए गए थे। घर में लौंगश्री अकेली थीं। आकाश का दावा है कि इस दौरान लौंगश्री ने कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से वापस घर पहुंचने पर घटना का पता चला। जानकारी पर मृतका की मां रामगुनी और भाई राम खिलावन मौके पर पहुंचे।
रामगुनी का आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज दिया था। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अलग-अलग चीजों की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर लौंगश्री की पिटाई करते थे। कई बार इसको लेकर ससुरालीजनों को समझाया भी गया लेकिन फिर भी वह लोग नहीं माने। आरोप है कि ससुरालीजनों ने लौंगश्री की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि मृतका के पति आकाश, जेठ रामेंद्र, जेठानी नीतू, ससुर डोलन, देवर सूरज और परिवार के ही साहेब के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन






पुलिस ने शांत कराया आक्रोशित भाई और मां को
पोस्टमार्टम हाउस में मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। मृतका के पति व अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मायके वालों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस बीच प्राथमिकी दर्ज हो जाने की जानकारी मिलने पर परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें