फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-26- रीना। फाइल फोटो
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के अहिरावां गांव में बुधवार शाम विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने दामाद समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के सहादतनगर निवासी हेमवती ने पुत्री रीना (23) की शादी 22 मई 2022 को कोतवाली क्षेत्र के अहिरावां गांव निवासी रोहित के साथ की थी। हेमवती ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि रोहित, उसके माता-पिता और मौसा-मौसी रीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई करते थे।
बुधवार शाम रीना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रोहित ने हेमवती को सूचना दी। इस पर रीना की छोटी बहन बीना ने सहादतनगर से ही 1090 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अहिरावां गांव पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका की कोई संतान नहीं थी। रीना चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। कोतवाल प्रेमसागर ने बताया कि मृतका की मां ने तहरीर दी है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाना खाया है, तबीयत बिल्कुल ठीक है और फिर...
छोटी बहन बीना के मुताबिक, बुधवार दोपहर रीना से फोन पर बात हुई थी। रीना ने खाना खाकर आराम करने की बात कही थी। तबीयत भी सही बताई थी। फिर शाम को रीना की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें