फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम देहपुर मजरा पेंग में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

ग्राम देहपुर निवासी राम खेलावन खेती करता है। मंगलवार दोपहर वह खेतों पर गया था। घर पर उसकी पत्नी सीमा (38) थी। मंगलवार शाम जब वह घर पर लौटा तो कई आवाज देने पर भी सीमा नजर नहीं आई। इस पर वह कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
यहां भी काफी देर तक आवाज देने के बाद कोई पता न चलने पर दरवाजा तोड़ दिया तो अंदर सीमा का शव फांसी पर लटकता मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा का विवाह दस वर्ष पहले रामखेलावन के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। मायके पक्ष से भी कोई तहरीर नहीं मिली है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें