फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-32-पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठी मृतका की सास मुन्नी व बेटियां और बेटा। संवाद
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर में बुधवार आधीरात के बाद संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की सास ने पति पर पीट -पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज की है। पोस्टमार्टम में सेप्टीसीमिया से मौत होने की बात सामने आई है। शव पर चोट के निशान भी नहीं मिले।
विज्ञापन

मुरारनगर निवासी रामा (50) औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करती थीं। उनका पति आशाराम ई-रिक्शा चलाता है। बुखार होने के कारण रविवार से रामा काम पर नहीं जा रही थीं। रामा की सास मुन्नीदेवी ने बताया कि आशाराम शराब का आदी है। बुधवार को शराब के नशे में आशाराम का विवाद रामा से हो गया था। इससे नाराज होकर उनका पुत्र सूरज (13) घर से चला गया था। बुधवार रात आशाराम शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से सूरज के बारे में पूछा। इस पर रामा ने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद दोनों कमरे में चले गए और वहां विवाद बढ़ गया।
मुन्नी का कहना है कि आशाराम ने रामा की पिटाई कर दी। काफी देर तक मुन्नी दरवाजा खटखटाती रहीं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो रामा का शव पड़ा मिला। मौके से पुलिस ने आशाराम को हिरासत में ले लिया। मृतका के तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आशाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें