फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पानीपत में संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद विवाहिता की मौत

विज्ञापन
फोटो-37- शैलेंद्री। फाइल फोटो - फोटो : निगम के जीवाराम हाल का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ सिटी संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी विवाहिता की पानीपत में संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। शव लेकर पति मंगलवार को गांव पहुंचा। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शेखपुर निवासी गुलशन कुमार पानीपत में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दो साल पहले उनकी शादी सांडी थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी शैलेंद्री (24) के साथ हुई थी। गुलशन और शैलेंद्री पानीपत में ही रहते थे। संदिग्ध हालात में बीते सोमवार को शैलेंद्री की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
गुलशन का कहना है कि शैलेंद्री के होंठ पर छाले पड़ गए थे। इसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद शैलेंद्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ी और फिर मौत हो गई। मंगलवार को शैलेंद्री का शव लेकर गुलशन गांव पहुंचे। जानकारी पर मृतका का भाई गौरव भी आ गया।
विज्ञापन

गौरव ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत कर दी। इस पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा था ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें