फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रसव के 13 दिन बाद विवाहिता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरॉय निवासी विवाहिता की प्रसव के 13 दिन बाद मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सरॉय निवासी धीरू शर्मा दिल्ली मेें प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसकी शादी 12 साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के कुर्रिया निवासी श्रवण कुमार की पुत्री संध्या शर्मा (32) से हुई थी। संध्या का प्रसव बीती 16 नवंबर को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में हुआ था। उसने मृत बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन 19 नवंबर को लखनऊ के एक अस्पताल ले गए और 23 को वापस घर ले आए।
बृहस्पतिवार आधीरात के बाद संध्या की मौत हो गई। मृतका के भाई नीलेश शर्मा का कहना है कि ससुरालीजन इलाज में लापरवाही कर रहे थे। इसके कारण उसकी मौत हुई है। नीलेश की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोनार कोतवाल उमेशत्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें