फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 24 Feb 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के दानमंडी गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका देने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया। मृतका के पति समेत तीन ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गोगावां जोत निवासी टीकाराम कुशवाहा ने अपनी पुत्री नीतू कुशवाहा (26) की शादी तीन साल पहले सुरसा थाना क्षेत्र के दानमंडी गांव निवासी राम किशोर कुशवाहा के साथ की थी। नीतू का शव शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मकान के आंगन में पड़े जाल पर फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के बाद सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतका के एक साल का एक पुत्र भी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति राम किशोर और सास व ननद पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें