फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से पीड़ित विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 02 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र के गाजू गांव में रविवार को विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर दुपट्टे से लटका मिला। महिला पेट दर्द से पीड़ित बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने किसी आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी किशन पाल सिंह ने बेटी कं चन देवी (24) की शादी करीब ढाई साल पहले गाजू निवासी राम किशोर से की थी। उसका एक साल का बेटा है। करीब एक साल से राम किशोर दिल्ली में मजदूरी करता है।

किशन पाल ने बताया कि कुछ दिनों से बेटी पेट दर्द से पीड़ित थी। इस संबंध में फोन करके उसे बताया था। बताया कि कस्बा के डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी दर्द ठीक नहीं हुआ। इसकी सूचना राम किशोर को दी थी। एक सप्ताह पहले वह दिल्ली से घर आ गया था।
विज्ञापन


शहर में जांच आदि कराकर इलाज भी चालू कराया था। इसके  बाद भी बेटी के पेट का दर्द ठीक नहीं हुआ। मृतका के पति का कहना है कि रविवार शाम छह बजे वह घर के बाहर था। इसी दौरान कंचना ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।

करीब साढ़े छह बजे वह घर पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।  एसओ ओपी सिंह ने बताया कि उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें