फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना सूचना मंगलीपुरवा फाटक दो घंटे रहा बंद, सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे की तरफ से सोमवार को अचानक मंगलीपुरवा फाटक को बंद कर सुरक्षा के नाम पर भारी अव्यवस्था की गई। बिना किसी पूर्व सूचना के दो घंटे तक मंगलीपुरवा रेल फाटक बंद होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। फाटक के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप में स्कूल से लौटते बच्चे, कामकाजी लोग और मरीज जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

मंगली पुरवा फाटक आशा और मुरलीपुरवा गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, रोजाना हजारों लोगों का फाटक से आवागमन होता है। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मंगलीपुरवा फाटक को अचानक बंद कर दिया गया और बैरियर की मरम्मत शुरू कर दी गई। दोपहर चार बजे तक फाटक बंद रहा। इस दौरान कई लोग तो रास्ता बदलकर निकल गए लेकिन तमाम वाहन जाम में फंसे रहे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि अक्सर लोग बंद बैरियर के नीचे से निकलकर जान जोखिम में डालते थे। इसी को रोकने के लिए क्रॉसिंग को समतल करने और बैरियर को और मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। काम देर तक चल गया इसलिए समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें