फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर प्रबंधक को पीट 50 हजार लूटे

विज्ञापन
फोटो-27-घायल अजय व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सुंबाबाग में पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में पेट्रोल पंप के प्रबंधक समेत कई कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी 50 हजार रुपये लूट ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

सुंबाबाग में पूर्व विधायक राज कुमाार अग्रवाल का पेट्रोल पंप है। यहां प्रबंधक के पद पर तैनात अजय सिंह ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि शनिवार रात लगभग पौने 12 बजे लाठी-डंडे और असलहे लेकर कुछ लोग पेट्रोल पंप पर आ गए। हमलावरों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से गाली- गलौज कर पीटना शुरू कर दिया। प्रबंधक मौके पर गए तो उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया।
दावा है कि इस दौरान हमलावरों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। पेट्रोल पंप के कर्मचारी, मोहम्मद शमीम और अमित ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें