फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से करा लिया जमीन का बैनामा

Sun, 21 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति से चार लोगों ने धोखाधड़ी  कर जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित के बडे़ भाई ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगऊ निवासी भगवान बक्ख सिंह का छोटा भाई दामोदर सिंह मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि बसंतपुर गांव के रामनाथ सिंह 28 अगस्त 2015 को दामोदर सिंह को कचहरी लाए।

रामनाथ के साथ विजय बहादुर सिंह, लल्लू, रानू सिंह भी थे। इन लोगों ने दामोदर की जमीन का धोखाधड़ी कर अपने नाम बैनामा करा लिया। भगवानबक्ख सिंह का कहना है कि दामोदर को  उधारी का रुपया दिलवाने का झांसा देकर तहसील लाया गया थ्रा। जमीन की दाखिल खारिज भी हो गई है। शनिवार को भगवानबक्स सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। संडीला कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें