फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे पर पड़ा मिला दर्जी का शव, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला सुनारन टोला में संदिग्ध हालात में दर्जी की मौत हो गई। उसका शव मकान के चबूतरे पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सुनारन टोला निवासी उमाशंकर सोनी (50) कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। बुधवार की देर रात उसका शव उसके ही मकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला। उधर से निकले आस पड़ोस के लोगों ने देखा तो मैगलगंज स्थित मायके गई उसकी पत्नी संतोष कुमारी को सूचना दी। इस पर आधीरात के बाद घर पहुंची।
विज्ञापन

संतोष कुमारी के मुताबिक, पति शराब पीने का आदी था। उन्होंने किसी से भी रंजिश की बात से इनकार किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार में पत्नी के अलावा एक विवाहित पुत्री सहित दो पुत्रियां और एक पुत्र है। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें