फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई कराने के लिए मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत ट्रैक्टर से गिरकर सिर में चोट लगने से हुई है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी अमित (18) मंगलवार की रात गांव के शिवराम के खेत में गेहूं की मड़ाई के लिए मजदूरी करने गया था। रात में साथी मजदूर उसे बेहोशी हालत में लेकर घर गए, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए कछौना ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा तुलाराम ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्रथम दृष्टया मामला ट्रैक्टर से गिरकर मौत होने का लग रहा है जिसके लिए ट्रैक्टर मालिक राधे के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें