फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया और धनतेरस जैसी दिखी रंगत

Thu, 14 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
gold market - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
हरदोई। 43 दिन बाद सराफा बाजारों के शटर खुलते ही कि ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सहालग के चलते विवाह आयोजनों की तैयारियों में लगे लोगों को बुधवार को जमकर खरीदारी की। सराफा व्यापारियों ने कहा कि उन्हें तो आज अक्षय तृतीया व धनतेरस जैसा आनंद आ रहा है। बहरहाल सराफा प्रतिष्ठानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ और खरीददारी देखी गई। जिले में करीब तीन हजार सराफा प्रतिष्ठानों में सामान्य दिनों में 20 से 25 करोड़ की बिक्री का अनुमान है वहीं, बंदी समाप्त होने के बाद पहले दिन करीब 43 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने का अनुमान बताया गया है।
विज्ञापन


घंटों इंतजार करना पड़ा
समय करीब 11.30। सदर बाजार स्थित गोपाल ज्वैलर्स सराफा दुकान। सराफा दुकान कम हकीम का दवाखाना ज्यादा दिखा। आगे की सीट पर बैठे कुछ ग्राहक सोना चांदी के आभूषणों को निहारते देखे गए। कुछ खड़े खड़े ही पायल व अंगूठी की मांग कर रहे थे। यही नहीं हड़ताल वापसी के पहले दिन ग्राहक वेटिंग में भी घंटों इंतजार करते रहे।

पीछे वालों को भी दें मौका
समय करीब 11.45। स्थान सिनेमा रोड स्थित काशी नाथ ज्वैलर्स का प्रतिष्ठान। अंदर जाते ही दुकानदार की एक आवाज आगे की पंक्ति में बैठे ग्राहकों के लिए थी कि अगर आप लोगोें ने जेवर देख लिए हों तो पीछे बैठे अन्य लोगों को भी मौका दे दें। बकौल प्रोपराइटर अनिल महेंद्रा का कहना था कि पहले दिन सचमुच त्योहार सा नजारा देखने को मिला। ग्राहकों को भी अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन


सोने ने कराया वेट तो भइया बढ़ानी पड़ गई डेट
समय करीब एक बजे। स्थान सिनेमा रोड पर ही काशी नाथ ज्वैलर्स का दूसरा शो रूम। यहां भी ग्राहकों की भीड़ से शोरूम पटा नजर आया। सोने का पूरा सेट खरीद रहे परिवार ने यहां खरीददारी करते वक्त यह तक कह दिया कि भइया इस सोने ने मिलने में काफी देर लगा दी जिसकी वजह से शादी की डेट तक आगे बढ़ानी पड़ गई। यह सुनकर लोगों के चेहरों पर खुशी की झलक आई।

आज तो घर में बच्चों के लिए मिठाई ले जाउगा
समय करीब दो बजे। स्थान सिनेमा रोड के एक प्रतिष्ठान के बाहर माला तैयार करता एक कारीगर। काम खत्म करने की जल्दी थी। पर मन में काम फिर से शुरू होने की खुशी साफ झलकी। कैमरे का फ्लैश चमकते ही कारीगर ने मुस्कराते हुए कहा कि आज अच्छा लग रहा। बच्चों का मुंह मीठा कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें