फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के दिल्ली जाने से नाराज युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिरिधरपुर निवासी युवक ने पत्नी के दिल्ली जाने से नाराज होकर कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिरिधिरपुर निवासी पप्पू उर्फ रामलखन (45) की कछौना के ग्राम सुठेना में अपने घर में रहता था। उसकी सुठेना में परचून की दुकान थी। सोमवार सुबह उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला तो उसे सीएचसी कछौना में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां सोमवार रात दस बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राय सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी पिछले सप्ताह दिल्ली चली गई थी। वहां उसका पुत्र रहता है। इसी बात से रामलखन नाराज चल रहा था। नाराजगी में ही उसने कीटनाशक पीकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें