फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 09 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मल्लावां। भुप्पापुरवा गांव में बुधवार रात महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भुप्पापुरवा निवासी पृथ्वीराज की शादी करीब 12 साल पहले भाना देवी (35) के साथ हुई थी। भाना के चार बच्चे हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। पृथ्वीराज घर के बाहर सो रहा था।

रात करीब 12 बजे पृथ्वीराज की बड़ी बेटी 10 वर्षीय नीलम की नींद खुली। उसने मां को फांसी पर लटका देख कर शोर मचाया। इस पर पृथ्वीराज सहित घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और भाना को फांसी से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पर भाना के पिता मायाप्रकाश निवासी मितानपुरवा थाना माधौगंज भी भुप्पापुरवा पहुंच गए। उन्होंने भाना की मारपीट कर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें