छोटेलाल पब्लिक स्कूल में आयोजित कई प्रतियोगिताओं के
माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अपनी प्रतिभा का जमकर परिचय
दिया। आकर्षण का केंद्र रही खो खो प्रतियोगिता में जहां एक ओर जूली व
शबाना ने बाजी मारी, वहीं सुलेख में माहिया अव्वल रही।
स्कूल में कई
प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा
लिया। सोमवार को सुलेख हिंदी व अंग्रेजी में आयोजित हुआ। कला प्रतियोगिता
भी दो वर्गों में हुई, जिसमें प्राइमरी व जूनियर स्तर की शामिल रही। इसके
साथ ही खो खो प्रतियोगिता भी दो वर्गों में कराई गई। खो खो प्रतियोगिता
जूनियर व प्राइमरी दो वर्गों में संपन्न हुई। हिंदी सुलेख में माहिया, माही
एवं आकाश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
सुलेख अंग्रेजी में अभिषेक भारती को
प्रथम, आकांक्षा को द्वितीय व राधिका को तृतीय घोषित किया गया। इसी तरह
कला प्राइमरी वर्ग में शबाना, अभिषेक एवं तृप्ति को प्रथम, द्वितीय व तृतीय
घोषित किया गया। कला जूनियर वर्ग में तस्मिया प्रथम, आफ्जा व शिखा
शर्मा को द्वितीय एवं जूली को तृतीय स्थान पर रखा गया। जूनियर खो खो
प्रतियोगिता में जूली, सानिया, सादिया, आंसमा, रुकसाना, नेहा, नीतू को
विजेता घोषित किया गया।
खो खो प्राइमरी वर्ग में शबाना, प्रियांशी, संजना,
काजल, श्रद्धा व मुस्कान क ी टीम विजेता रही। प्रतियोगिताओं से पूर्व
उद्घाटन प्रबंधक डा. वीरेंद्र स्वरूप गुप्त ने किया। कार्यक्रम कसा संचालन
मंजू सेठ ने किया। इस मौके पर संतोष शुक्ल, जगदीश, राजपाल, मंजू, गीता,
गौरी, मांडवी, शिखा, संगीता, निशा, पंकज आदि मौजूद थे।