फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Mon, 17 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
न्यू पूर्वी सिविल लाइंस स्थिति वाल्मीकि मंदिर में बाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण करते महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  आदि कवि महर्षि वाल्मीकि आश्रम/मंदिर कमेटी की ओर से रविवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा को पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने पूजन कर रवाना किया। शोभायात्रा में वाल्मीकि, लव-कुश आदि की झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि आश्रम मंदिर नई बस्ती में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद समाज के लोेगों ने हवन पूजन किया। दोपहर करीब 11 बजे पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका उमेश अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की पूजा कर शोभायात्रा रवाना की।

शोभायात्रा में वाल्मीकि, लव-कुश सहित कई अन्य झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा रेलवेगंज, जिंदपीर चौराहा, सिनेमा चौराहा होते हुए लखनऊ चुंगी से मंदिर संपन्न हुई। यहां हुई विचार गोष्ठी में कमटी के महामंत्री पप्पू वाल्मीकि ने समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


नामित सभासद जितेंद्र वाल्मीकि ने समाज को एकजुट करने पर बल दिया। मंदिर के प्रबंधक नीरज कुमार प्रेमी ने समाज से दहेज रहित विवाह करने व बालिकाओं पर शिक्षित करने की बात कही। गोपाल वाल्मीकि अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रामगोपाल वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, राधेलाल वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, पवन चौटाला, सुनील, राकेश आदि मौजूद रहे। इसी तरह महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति ने न्यू पूर्वी सिविल लाइन स्थिति वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद बांटा। यहां समिति संरक्षक अमित कुमार, रामबाबू उर्फ मुन्ना, मनोज कुमार, जगदीश, ईश्वरी प्रसाद, रमेश, सोनू, अनिल, उमेश वर्मा, रवि , विनीत आदि मौजूद रहे।  नगर पालिका गेट के सामने राधेलाल ने भंडारा कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें