एसपी के औचक निरीक्षण में माधौगंज थाना फेल हुआ, वहीं
बेहतर व्यवस्था के लिए मल्लावां के दीवान को पुरस्कार मिला। एसपी ने थानों
पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसपी उमेश सिंह ने रविवार को
अचानक माधौगंज थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने का कोई भी
रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। पुलिस कर्मी हिस्टीशीटर, आपराधिक रजिस्टर व अन्य
कई अभिलेखों के विषय में जानकारी नहीं दे सके। जिस पर एसपी का पारा चढ़
गया।
इसके अलावा थाने में कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी। इस पर
उन्होेंने थाना प्रभारी को चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने मल्लावां कोतवाली
का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के सारे रजिस्टर अपडेट मिले।
थाने पर साफ सफाई भी मिली। जिस पर उन्होंने दीवान सियाराम को पांच सौ रुपये
का इनाम दिया। उन्होंने थानों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।