फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, जागरूकता से ही मिलेंगे अधिकार

Sun, 22 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति महिला शाखा की जिलाध्यक्ष एवं योग टीचर प्रतिभा कटियार ने कहा कि शिक्षा के साथ जागरूकता आने से ही महिलाओं को समाज में बराबरी और अधिकार मिल सकेंगे। पुरुष प्रधानता की सोच रखने वालों को भी अब सोचना चाहिए कि महिलाएं किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन


जरूरत है इस बात की कि आधी आबादी को बराबरी का दर्जा मन से दिया जाए। इसके लिए सभी के जागरूक होने की जरूरत है। गोष्ठी में कहा कि महिलाओं के बिना समाज के समुचित विकास की कल्पना नहीं की जा सकती, पर इसे विडंबना ही कहा जाएगा महिलाएं ही अपने बच्चों को बराबरी का दर्जा देने से कतराती है।

बेटा और बेटी में फर्क किए बिना बराबरी से शिक्षा, स्वास्थ्य और पालन पोषण करना चाहिए। बीके रोशनी, सरोज श्रीवास्तव, डा. सावित्री शुक्ला, मंजू चंदेल ने भी महिलाओं को बराबरी का हक देने को लोगों को सोच बदलने के साथ ही महिलाओं को भी जागरूक होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें