फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकीर लांघी तो जब्त होगा सामान

Thu, 06 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर फु टपाथ पर डाली गई पीली पट्टी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर को जाम से निजात दिलाने की प्रशासन की मुहिम जारी है। अतिक्रमण हटाने के बाद अब शहर के मुख्य मार्गों पर सीमा रेखा खींची जा रही है। यानी एक तय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के कब्जे (वाहनों के खड़े मिलने) मिले तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर दोनों ओर की पीली पट्टी अब अतिक्रमण रोकने का काम करेगी। उल्लंघन करने पर दुकानदार हो या फिर पटरी दुकानदार सामान जब्त होने के साथ साथ चालान किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के  प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शासन के फरमान आने के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। शहर व कस्बों की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण को हटाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ एक अभियान चला रखा है। शहर में भी लगातार व्यापक रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद अब उन मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न हो सके इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने पीली पट्टी खींचना शुरू कर दिया है।

शहर में सिनेमा चौराहे से कुछ आगे बढ़कर बडे़ चौराहे तक फिर बड़े चौराहे से नुमाइश चौराहे तक पीली पट्टी काफी हद तक खींची जा चुकी है और कुछ हिस्से में खींचा जाना शेष है। तीन फीट तक खींची गई पीली पट्टी के आगे दुकान का सामान या पटरी दुकान के सामान तक का फैलना पूरी तरह से अवैध होगा।
विज्ञापन


इस पट्टी के इधर यदि किसी तरह का अतिक्रमण होते पाया गया तो फैले सामान को जब्त करने के साथ ही चालान भी किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों की नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर पीली पट्टी डलवाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पीली पट्टी के इधर आते ही अतिक्रमण माना जाएगा और उस पर चालान करते हुए सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें