फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के पास शराब दुकानें देख भड़के लोग

Wed, 05 Apr 2017 02:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शराब की दुकान बंद करने क ी मांग को लेकर कैनाल रोड पर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे मोहल्लावासी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  शहर कोतवाली क्षेत्र में आबादी के बीच, स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास शराब  की अंग्रेजी व देशी दुकानें खुलने पर लोगों पारा चढ़ गया।  मंगलवार को कैनाल रोड पर जहां एक घंटे लोगों ने जाम लगा दिया। वहीं नघेटा व सरकुलर रोड पर शराब की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर लोगाें ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के पहुंचने पर दुकानें बंद क राने के बाद ही लोग रास्ते से हटे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पहले अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का आवांटन किया गया है। इसके चलते दुकानों के स्थान भी इधर से उधर हुए हैं। दुकानों के स्थान में हुए फेरबदल के चलते पिहानी चुंगी के निकट संचालित होने वाले अंग्रेजी शराब की दुकान कै नाल रोड पर खोल दी गई थी। यहां पर दुकान खुलने से दुकानदारों व शहरवासियों ने आपत्ति जताई। इसकी वजह दुकान से चंद कदमों की दूरी पर एक धार्मिक स्थल का होना है।

मोहल्लावासियों ने शराब की दुकान का बोर्ड उखाड़ दिया। इसके  बाद रोड के दोनों तरफ बल्ली बांधकर रास्ता बंद कर दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान व कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय पहुंचे। लोगाें का कहना था कि मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। सीओ सिटी ने निर्णय न होने तक दुकान को बंद रखने के निर्देश दिए। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


उधर, नघेटा रोड पर भी अंग्रेजी शराब की नई दुकान खुली है। इस रोड के दोनों तरफ क ई मोहल्ले भी हैं। इसके साथ ही स्कूल और मंदिर भी हैं। यहां पर दुकान का निर्माण हो रहा था। इस दौरान मोहल्लावासियों के साथ पहुंची आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष रीता सिंह व अन्य ने ईंट आदि उखाड़ कर काम रुकवा दिया। इसके बाद सरकुलर रोड पर पहुंचीं और दुकान बंद कराने को लेकर बवाल शुरू कर दिया।

सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाल पहुुंचे दुकान बंद कराने की बात कहकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि इन दुकानों पर जब तक निर्णय नहीं हो जाता तब तक दुकाने बंद रखी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें