फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज और कटौती से उपभोक्ता परेशान

Thu, 28 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश सरकार ने इस साल बीस घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया था लेकिन आठ घंटे भी लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। कटौती से बेहाल लोग अब आंदोलन का मूड बना रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में तय शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। लो वोल्टेज की समस्या शहर में भी है। सबसे ज्यादा लो वोल्टेज नुमाइश चौराहा से बड़ा चौराहा क्षेत्र में होती है। बंशी नगर के उदय प्रताप ने बताया कि कई दिनों से रात में 10 बजे से एक बजे तक कटौती की जा रही है। शिकायत करने पर सब स्टेशन वाले इमरजेंसी कटौती कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। सुभाष नगर के राधाकृष्ण का कहना है कि दिन में भी कई बार कटौती होती है।

सुभाष नगर के विनोद कुमार और मायावती का कहना है कि आज तक तय शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिली है। व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह गौर का कहना है कि बिजली की बेतहाशा कटौती का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। कारोबार में नुकसान हो रहा है। इस संबंध में एसडीओ ट्रांसमिशन अजीत कुमार सिंह का कहना है कि कुछ दिनों में फ्रिक्यूंसी डाउन होने से रात में इमरजेंसी रोस्टिंग की जा रही है। ऊपर से जितनी बिजली मिलती है, उतनी सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें