फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
हरदोई के संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला में मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। ग्राम मलेहरा निवासी प्रेमी युगल ने पड़ोसी गांव भुरखेड़ा के बाग में जहर खा लिया। युवक ने जहर खाने की जानकारी परिजनों को दी। परिजन दोनों को सीएचसी संडीला ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली के मलेहरा निवासी रंजीत (21) आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद खेती-किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे उसने पिता को मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसने और गांव की गायत्री (19) ने पड़ोसी गांव भुरखेड़ा के बाग में जहर खा लिया है।
उसने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। इस पर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच युवती के पिता को भी पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन ही दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल सुरेश मिश्रा ने सीएचसी पहुंचकर मृतकों के परिजनों के बयान लिए और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
कोतवाल ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। उन्होंने बताया कि युवती मौर्य बिरादरी से ताल्लुक रखती है, जबकि युवक धोबी बिरादरी का है। उधर पोस्टमार्टम में प्रेमी युगल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
तड़के तीन बजे घर से निकली थी युवती
संडीला पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग तीन बजे आहट मिलने पर वह जाग गया था। उसने बेटी को घर से निकलते देखा तो टोक दिया। इस पर बेटी ने लघुशंका के लिए जाने की बात कही। इस पर वह फिर से निश्चिंत होकर सो गया।
सुबह उसे घटना का पता चला। युवती दो भाई बहनों में छोटी थी। हाईस्कूल पास करने के बाद घर पर ही रहती थी। उधर दूसरी ओर युवक के पिता ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि रात में किस वक्त बेटा घर से निकल गया। सुबह बेटे का ही फोन आया और उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
आठ मई को होनी थी युवती की शादी
युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग कई साल से चल रहा था। लगभग एक वर्ष पहले इसकी शिकायत भी मलेहरा के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से की गई थी। इस पर संबंधित व्यक्ति ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था और एक दूसरे से मतलब न रखने की नसीहत भी दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद युवक और युवती एक दूसरे से मिलते रहे। इस बीच युवती की शादी भी उसके परिजनों ने तय कर दी। आठ मई को युवती की शादी होनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें