फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यालय में लगेगी लोहिया की प्रतिमा

Sun, 21 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी लोहियावाहिनी की रविवार को डांक बंगले में हुई बैठक में सर्वसम्मति से डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा की स्थापना समाजवादी कार्यालय परिसर में लगवाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि सपा, लोहिया के आदर्शों एवं विचारों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी में हर जाति, धर्म का समावेश है। 2017 के चुनाव में लोहिया वाहिनी हर बूथ पर 20 यूथ के साथ काम करेगी। लोहियावाहिनी पूरे जिले की आठों विधानसभा में सम्मेलन कराएगी। संचालन महासचिव धीरज कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


बैठक में ही भाजपा हरियावां के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने अपने कई साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में ही रोहित त्रिवेदी को लोहियावाहिनी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह, अमितेंद्र सिंह, केशव दीक्षित, सोमेश द्विवेदी, परविंदर सक्सेना, पुनीत मिश्रा, रोहित त्रिवेदी, अर्पित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें